{"_id":"64bbb73076068b21e2016a57","slug":"sahu-samaj-filed-a-case-for-breaking-statue-of-devotee-maa-karma-in-bemetara-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : भक्त मां कर्मा की मूर्ति खंडित होने से साहू समाज में रोष, बैठक के बाद एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : भक्त मां कर्मा की मूर्ति खंडित होने से साहू समाज में रोष, बैठक के बाद एफआईआर दर्ज
Sat, 22 Jul 2023 04:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:35 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में भक्त मां की कर्मा की मूर्ति खंडित होने से साहू समाज नाराज हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और साहू समाज के बीच बैठक हुई। साथ ही साहू समाज की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
प्रशासन और साहू समाज की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में भक्त मां कर्मा की मूर्ति खंडित हुई है। इससे साहू समाज में नाराजगी है। इस मामले में बेमेतरा नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र उपाध्याय के आवेदन पर कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के साथ साहू समाज की बैठक हुई। यह बैठक कलेक्टर पीएस एल्मा कलेक्टर पीएस एल्मा हुई।
विज्ञापन
बैठक में साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा मांग रखी गई कि उनकी आराध्य भक्त मां कर्मा की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है, उसे हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही जो भी इसके दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को जानकारी दी गई कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की गुणवत्ता जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञ कार्यपालन अभियंता आरईएस, सहायक अभियंता हाउसिंग बोर्ड की टीम गठित की गई है। ये तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में उपस्थित साहू समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सर्व सहमति से ये निर्णय लिया गया कि नगर पालिका बेमेतरा द्वारा क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलकर भक्त मां कर्मा की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन