{"_id":"685d4d947f5d0bee1805bf34","slug":"thieves-stole-jewelry-worth-20-lakhs-from-a-vacant-house-in-ambikapur-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: अंबिकापुर में सूने मकान से 20 लाख के जेवर चोरी, दीवार कूदकर घर में घुसे चोर; सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अंबिकापुर में सूने मकान से 20 लाख के जेवर चोरी, दीवार कूदकर घर में घुसे चोर; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Jun 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा की कोणार्क रेजिडेंस कॉलोनी में चोरों ने रिटायर्ड एजीएम के सूने मकान से 20 लाख के जेवर चुराए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक जांच के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई।
कोणार्क रेजिडेंस कॉलोनी में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिले की कोणार्क रेजिडेंस कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की रात चोरों ने नागरिक आपूर्ति निगम के रिटायर्ड एजीएम के सूने मकान का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चोरों ने पड़ोस के एक खाली मकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला, क्योंकि वहां रहने वाला व्यक्ति हाल ही में स्थानांतरित होकर चला गया था।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, कोणार्क रेजिडेंस निवासी रिटायर्ड एजीएम ललिता बावरा कुछ दिन पहले परिवार सहित अपने गृहग्राम लुड़ेग गई थी और घर में ताला लगा था। चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर रात में ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चोर कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर गांधीनगर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड ने घर से पश्चिमी बाउंड्रीवॉल तक निशान खोजे, जहां दीवार की ऊंचाई कम है और घेराव का हिस्सा टूटा हुआ मिला। इससे आशंका है कि चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X