सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vedanta management has announced compensation for the families of the deceased

वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी; घायलों को 15 लाख

अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 15 Apr 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

वेदांता प्रबंधन द्वारा हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।

Vedanta management has announced compensation for the families of the deceased
वेदांता पावर प्लांट में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई है और 26 मजदूर घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलने मौके पर प्लांट प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। वेदांता प्रबंधन की ओर से मुआवजे का एलान किया गया है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, वेदांता प्रबंधन द्वारा हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मदद का किया एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित बिजली संयंत्र में हुई दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 5 लाख रुपये की मदद, घायलों को 50 हजार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी आर्थिक मदद का एलान किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके। सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। कमिश्नर बिलासपुर को घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी रखे हुए है और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।'

दोपहर करीब 2 बजे हुआ हादसा
पावर प्लांट में हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ।  जानकारी के अनुसार, इस घटना में करीब 26 कर्मी गंभीर रूप से घायल हो, जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 

हादसे के वक्त प्लांट में हो रहा था नियमित कार्य 
हादसा तब हुआ, जब प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।

वेंदांता प्लांट में मृतकों के नाम 

1. रितेश कुमार राय, निवासी सोनबरसा भागलपुर बिहार
2. अमृत लाल पटेल, निवासी मांझापारा, टुंड्री
3. ठंडाराम लहरे, निवासी जमगहन मालखरौदा
4. तरूण कुमार ओझा, निवासी रोहराबंध, धनबाद, झारखण्ड
5. आकिब खान, निवासी पैथन, दरभंगा बिहार
6. सुसंता जना, वेस्ट बंगाल
7. अब्दुल करीम, निवासी बोका झारखण्ड
8. उद्धव सिंह यादव, खरसिया
9. शेख सईफउद्दीन, निवासी वेस्ट बंगाल
10. पप्पु कुमार, उत्तर प्रदेश
11. अशोक पहरे, निवासी पलामू झारखण्ड
12. मानस गिरी, निवासी वेस्ट बंगाल,
13. बृजेश कुमार, निवासी उत्तरप्रदेश
14. रामेश्वर महिलाने, निवासी जांजगीर चांपा
15. कार्तिक महतो, वेस्ट बंगाल
16. नदीम अंसारी, निवासी फगुरम
17. शिवनाथ मुर्मू
18. चिंतरंजन डलोई, निवासी मेदनीपुर
19. दीपांकर सिंह, निवासी मेदनीपुर बोरोबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed