सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Ruckus over Shakti Vedanta blast: Politics heats up after 19 deaths, Congress leaders make allegations

सक्ति वेदांता ब्लास्ट: 19 मौतों के बाद सियासत गरम, कांग्रेस नेता दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने लगाया आरोप, जानें

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 15 Apr 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

Ruckus over Shakti Vedanta blast: Politics heats up after 19 deaths, Congress leaders make allegations
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और विपक्ष ने इसे गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया है।
Trending Videos


कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आक्रामक रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस घटना को 'साधारण हादसा नहीं, बल्कि हत्या' करार दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हादसे के पीछे के कारणों की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्लांट में बुनियादी सुविधाएं जैसे एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं थीं, जो श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

वहीं, चंद्रपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने प्लांट की तकनीकी खामियों की ओर इशारा किया। उनका कहना है कि प्लांट को शुरू करने से पहले मशीनों की सही तरीके से मरम्मत नहीं की गई और उनकी क्षमता से अधिक उपयोग किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने भी कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी का परिणाम है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी वेदांता के अन्य संयंत्रों में हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुधार के पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।

सांसद महंत ने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले में स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग की भूमिका की भी जांच की जाए। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

वेंदांता प्लांट में मृतकों के नाम 
  1. रितेश कुमार राय, निवासी सोनबरसा भागलपुर बिहार
  2. अमृत लाल पटेल, निवासी मांझापारा, टुंड्री
  3. ठंडाराम लहरे, निवासी जमगहन मालखरौदा
  4. तरूण कुमार ओझा, निवासी रोहराबंध, धनबाद, झारखण्ड
  5. आकिब खान, निवासी पैथन, दरभंगा बिहार
  6. सुसंता जना, वेस्ट बंगाल
  7. अब्दुल करीम, निवासी बोका झारखण्ड
  8. उद्धव सिंह यादव, खरसिया
  9. शेख सईफउद्दीन, निवासी वेस्ट बंगाल
  10. पप्पु कुमार, उत्तर प्रदेश
  11. अशोक पहरे, निवासी पलामू झारखण्ड
  12. मानस गिरी, निवासी वेस्ट बंगाल,
  13. बृजेश कुमार, निवासी उत्तरप्रदेश
  14. रामेश्वर महिलाने, निवासी जांजगीर चांपा
  15. कार्तिक महतो, वेस्ट बंगाल
  16. नदीम अंसारी, निवासी फगुरम
  17. शिवनाथ मुर्मू
  18. चिंतरंजन डलोई, निवासी मेदनीपुर
  19. दीपांकर सिंह, निवासी मेदनीपुर बोरोबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed