{"_id":"69e76f176542fb037c09b3ba","slug":"major-impact-on-24-trains-in-bhopal-division-routes-of-several-trains-diverted-passengers-affected-by-work-i-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल मंडल के 24 ट्रेनों पर बड़ा असर: कई ट्रेनों के रूट बदले, प्रयागराज और दानापुर के काम से यात्री प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल मंडल के 24 ट्रेनों पर बड़ा असर: कई ट्रेनों के रूट बदले, प्रयागराज और दानापुर के काम से यात्री प्रभावित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों के रूट और संचालन में बदलाव किया गया है। समर वेकेशन और शादी सीजन के बीच यह बदलाव यात्रियों की परेशानी बढ़ा सकता है, इसलिए यात्रा से पहले जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अलग-अलग मंडलों में चल रहे तकनीकी कार्यों के चलते कुल 24 ट्रेनों पर असर पड़ा है, जिससे यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने वाली है।यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब समर वेकेशन और शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग छुट्टियों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेनों के रूट बदलने, कुछ स्टेशनों पर ठहराव खत्म होने और समय में बदलाव के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
20 ट्रेनों पर असर (प्रयागराज यार्ड कार्य)
ट्रेन का नाम तिथि
अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 24 अप्रैल
दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 29 अप्रैल
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 25-30 अप्रैल
लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 24-29 अप्रैल
रक्सौल-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 25 अप्रैल
लोकमान्य तिलक-रक्सौल एक्सप्रेस 27 अप्रैल
पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस 29 अप्रैल
दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस 24 अप्रैल
दादर-बलिया स्पेशल 24-29 अप्रैल
दादर-गोरखपुर स्पेशल 24-29 अप्रैल
बलिया-दादर स्पेशल 25-30 अप्रैल
गोरखपुर-दादर स्पेशल 25-30 अप्रैल
पुणे-बनारस एक्सप्रेस 27 अप्रैल
बनारस-पुणे एक्सप्रेस 29 अप्रैल
छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 30 अप्रैल
रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 29 अप्रैल
लोकमान्य तिलक-रांची एक्सप्रेस 24 अप्रैल
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 26 अप्रैल
पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस 28 अप्रैल
बलिया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 30 अप्रैल
विशेष: ये सभी ट्रेनें प्रयागराज छिवकी स्टेशन से होकर चलेंगी और यहां 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। एक ट्रेन का रूट पूरी तरह बदला गया है।
दानापुर मंडल में कार्य: 4 ट्रेनों का रूट बदला
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 25 अप्रैल 2026 से चार प्रमुख ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इन ट्रेनों को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, जहानाबाद होते हुए पटना के रास्ते चलाया जाएगा।
- 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस
- 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस
- 15945 लोकमान्य तिलक-दरभंगा एक्सप्रेस
- सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस
इन स्टेशनों पर नहीं जाएंगी ट्रेनें
लोकमान्य तिलक-दरभंगा और सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस दिलदारनगर, बक्सर, डुमराव, आरा और दानापुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, जिससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
यह भी पढ़ें-तिलक-कलावा पर बवाल, सड़कों पर उतरा हिंदू संगठन, बहिष्कार की चेतावनी
एक ट्रेन का रूट पूरी तरह बदला
11072 बलिया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 30 अप्रैल को अपने सामान्य मार्ग की बजाय जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-झांसी-बीना होकर संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें। इसके लिए एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X