Bhopal Crime: बुल्गारिया में नौकरी का सपना दिखाकर रंगकर्मी से ठगी, भोपाल में मामला दर्ज; परिचित ही निकला ठग
भोपाल में एक रंगकर्मी से उसके परिचित ने बेटे को बुल्गारिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। न नौकरी मिली, न पैसे लौटे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विस्तार
राजधानी भोपाल में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक रंगकर्मी से उसके परिचित ने बेटे को बुल्गारिया भेजने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। लंबे समय तक न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय कमलेश कुमार, जो पेशे से रंगकर्मी हैं, का बैरागढ़ निवासी पुजारी मुकेश शर्मा से पुराना परिचय था। मुकेश ने कमलेश के इकलौते बेटे रितेश को यूरोप के देश बुल्गारिया में आकर्षक वेतन और सुविधाओं वाली नौकरी दिलाने का वादा किया।
वीजा और फीस के नाम पर वसूले पैसे
पढ़ें: 'सनातन पर प्रहार करने वाला खुद होता कमजोर', जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज बोले
पुलिस ने दर्ज किया मामला
आखिरकार परेशान होकर कमलेश कुमार ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही ठगी के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करती है, जहां लोगों को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X