{"_id":"69e742e6aa2b14fe77050212","slug":"bhopal-news-3-congress-it-workers-detained-in-bhopal-vivek-tankha-calls-it-wrongful-action-letter-controve-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में 3 कांग्रेस IT कार्यकर्ता हिरासत में, विवेक तन्खा बोले-यह गलत कार्रवाई,पत्र विवाद गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में 3 कांग्रेस IT कार्यकर्ता हिरासत में, विवेक तन्खा बोले-यह गलत कार्रवाई,पत्र विवाद गहराया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में वायरल पत्र को लेकर तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हिरासत से सियासत गरमा गई है। विवेक तन्खा समेत कांग्रेस नेताओं ने इसे गलत कार्रवाई बताया है, जबकि दूसरी ओर पत्र को फर्जी बताया जा रहा है। मामला अब राजनीतिक के साथ-साथ कानूनी मोर्चे पर भी पहुंच गया है।
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल में एक कथित वायरल पत्र को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस पत्र के बाद पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि पहले सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से चार को छोड़ दिया गया, लेकिन तीन अभी भी करीब 27 घंटे से पुलिस के पास हैं। उन्होंने कहा कि बिना ठोस कारण इस तरह हिरासत में रखना उचित नहीं है और इसके खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
फर्जी बताए जाने के बाद भी एक्शन पर बहस
तन्खा का कहना है कि यह पत्र कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल था और लाखों लोग इसे साझा कर चुके थे। बाद में इसे फर्जी बताया गया, ऐसे में केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई करना सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें-प्रदेश में गर्मी लगातार पकड़ रही जोर, दिन में लू जैसे हालात; अब रात में भी नहीं मिलेगी ठंडक
कांग्रेस का आरोप- दबाव की राजनीति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताया। उनके अनुसार, पत्र में उठाए गए मुद्दों से सत्तारूढ़ दल असहज है, इसलिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने सवाल उठाया कि जब वही सामग्री बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर की, तो कार्रवाई चुनिंदा लोगों पर ही क्यों। वहीं पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए तुरंत रिहाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें-बुल्गारिया में नौकरी का सपना दिखाकर रंगकर्मी से ठगी, भोपाल में मामला दर्ज; परिचित ही निकला ठग
वसुंधरा राजे की सफाई
इस पूरे विवाद पर वसुंधरा राजे ने प्रतिक्रिया देते हुए वायरल पत्र को खारिज किया है। उन्होंने इसे “शुभचिंतकों की कारगुजारी” बताते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार के प्रयासों का समर्थन किया जाना चाहिए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X