सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Lokayukta begins investigation into retired Joint Director Sunita Singh, case of disproportionate ass

MP News: रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर सुनीता सिंह पर लोकायुक्त की जांच शुरू, आय से अधिक संपत्ति का मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 21 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकायुक्त पुलिस मध्य प्रदेश ने भोपाल में टीएंडसीपी विभाग की रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर सुनीता सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक इनपुट्स के आधार पर उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों का सत्यापन किया जा रहा है, फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है।
 

MP News: Lokayukta begins investigation into retired Joint Director Sunita Singh, case of disproportionate ass
लोकायुक्त कार्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) विभाग की पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर रहीं सुनीता सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच प्रारंभ कर दी है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। यह कार्रवाई उनके खिलाफ मिले इनपुट्स के आधार पर की जा रही है, जिनमें उनकी घोषित आय की तुलना में अधिक संपत्ति अर्जित करने की आशंका जताई गई है। लोकायुक्त पुलिस को मिले प्रारंभिक संकेतों के बाद फिलहाल तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अभी तक औपचारिक रूप से प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन जांच एजेंसी उपलब्ध जानकारियों की पुष्टि में जुटी हुई है, ताकि आगे की कार्रवाई के लिए ठोस आधार तैयार किया जा सके।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: प्रदेश में गर्मी लगातार पकड़ रही जोर, दिन में लू जैसे हालात; अब रात में भी नहीं मिलेगी ठंडक
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग में अहम पदों पर रहीं
सुनीता सिंह लंबे समय तक भोपाल में टीएंडसीपी विभाग में पदस्थ रहीं और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कई अहम परियोजनाओं से उनका जुड़ाव रहा, जिसके चलते अब उनकी संपत्ति के स्रोत और अनुपात को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनीता सिंह करीब चार महीने पहले ही अपने पद से रिटायर हुई हैं। वर्तमान में वे इलाज के सिलसिले में प्रदेश से बाहर हैं। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal Crime: बुल्गारिया में नौकरी का सपना दिखाकर रंगकर्मी से ठगी, भोपाल में मामला दर्ज; परिचित ही निकला ठग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed