सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two ISI operatives arrested for planning grenade attacks, target killings in Delhi-NCR

दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की थी योजना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 21 Apr 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गोलीबारी, ग्रेनेड हमलों और टारगेट किलिंग की साजिश रचने वाले आईएसआई के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

Two ISI operatives arrested for planning grenade attacks, target killings in Delhi-NCR
आईएसआई के दो गुर्गे गिरफ्तार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बड़े हमले की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और आईएसआई के कथित प्रॉक्सी शाहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के अन्य गुर्गे, भारत में मौजूद अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की एक आपराधिक साजिश रच रहे हैं। इसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। स्पेशल सेल ने इन्हें एक विशेष अभियान के दौरान पकड़ा। पुलिस ने आरोपी राजवीर के पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉयस नोट्स मिले हैं।

पूछताछ में पता चला कि राजवीर अपने हैंडलर शहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र के एक प्रमुख होटल को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किन-किन स्थानों को निशाना बनाया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed