{"_id":"69e7035c3beeb288a80b6e8d","slug":"addicts-attack-family-in-sonia-vihar-with-knives-rods-after-complaint-over-drug-use-near-house-3-injured-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का विरोध करने पर दबंगों का कहर: लाठी-डंडे, चाकू-रॉड ले घर में घुसे, हमले में बुजुर्ग महिला और दो बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का विरोध करने पर दबंगों का कहर: लाठी-डंडे, चाकू-रॉड ले घर में घुसे, हमले में बुजुर्ग महिला और दो बेटे घायल
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार
यह सनसनीखेज घटना सोनिया विहार के चौथा पुश्ता क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास हुई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में नशे के सेवन को लेकर की गई शिकायत के बाद एक परिवार पर चाकुओं और रॉड से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos
यह सनसनीखेज घटना सोनिया विहार के चौथा पुश्ता क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास हुई। पीड़ित परिवार के घर के पास एक खाली जमीन है, जहां कुछ असामाजिक तत्व अक्सर नशा करने इकट्ठा होते थे। परिवार ने इसे लेकर पहले शिकायत की थी। जिसके बाद से ही वे लोग इस परिवार से रंजिश रखने लगे थे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोपियों ने कथित तौर पर परिवार की खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद परिवार ने पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई। जिससे आरोपी बौखला गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने कथित तौर पर अपने कई साथियों के साथ लाठी-डंडों, रॉड और चाकु लेकर जबरन घर में घुसे। उन्होंने बुजुर्ग मां और उनके दोनों बेटों अरुण और आर्यन पर हमला कर दिया। जिनमें से एक बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कमेंट
कमेंट X