सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Arrests Wanted Criminal Following an Encounter

Delhi Encounter: ₹15000 का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, रिजवान के खिलाफ 28 आपराधिक मामले हैं दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 21 Apr 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Arrests Wanted Criminal Following an Encounter
Delhi Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹15,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी यूपी के बुलंदशहर से वांछित था और दिल्ली के आस्था कुंज पार्क, अमर कॉलोनी क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

Trending Videos


सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर, एटीएफ/एसईडी की टीम ने 20 अप्रैल को तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में जाल बिछाया। सूचना थी कि एक शातिर और इनामी अपराधी उस क्षेत्र में आने वाला है। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सफलतापूर्वक काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद का निवासी बताया जा रहा है। उस पर बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से ₹15,000 का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं (24 दिल्ली में एवं 4 उत्तर प्रदेश में)। इसके अधिकांश अपराध झपटमारी, चोरी आदि संपत्ति अपराध से संबंधित हैं, हालांकि गंभीर अपराधों में भी इसकी संलिप्तता पाई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चोरी के 10 से अधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि इसके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाया जा सके और चोरी का माल बरामद किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed