सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Man lures woman with suicide threat, assaults her, records video to blackmail, arrested

Bhopal: आत्महत्या की धमकी देकर युवती को मिलने बुलाया, दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में एक युवक ने प्रेम संबंध का फायदा उठाकर युवती को आत्महत्या की धमकी दी और मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो के जरिए पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
 

Bhopal News: Man lures woman with suicide threat, assaults her, records video to blackmail, arrested
आत्महत्या की धमकी देकर मिलने बुलाया फिर किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या की धमकी देकर युवती को मिलने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद आकिब खान (32) मूल रूप से शाजापुर का निवासी है और पिछले कई वर्षों से भोपाल में रहकर एक निजी कंपनी में डेटा इंजीनियर के रूप में कार्यरत है।

Trending Videos


पीड़िता ने बताया कि जून 2025 में भाई की शादी के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल पर आत्महत्या करने की धमकी दी। घबराकर युवती उसे रोकने उसके कमरे पर पहुंची, जहां आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल में राहुल, अखिलेश, ममता को ‘परजीवी’बताने वाले होर्डिंग पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने फाड़ा

इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को बार-बार अपने पास बुलाता रहा और लगातार शोषण करता रहा। मानसिक दबाव से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अशोका गार्डन थाना के उप निरीक्षक विजय भामरे के अनुसार शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed