सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Dr. Mohan Yadav inaugurated the Sandipani school building and gifted the district with development

बुंदेलखंड को सौगात: किसानों को जमीन का 4 गुना मुआवजा, कड़ान सिंचाई परियोजना को मिली ₹240 करोड़ की मंजूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुंदेलखंड में किसानों को 4 गुना मुआवजा, 5 रुपये बिजली कनेक्शन, केन-बेतवा परियोजना से सिंचाई, गेहूं 2700 रुपये खरीदी और कड़ान परियोजना के लिए 240 करोड़ स्वीकृति जैसी कई घोषणाएं कीं।

CM Dr. Mohan Yadav inaugurated the Sandipani school building and gifted the district with development
मंच पर सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड की धरा से प्रदेश के विकास और किसानों की खुशहाली के लिए बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। सागर जिले के नरयावाली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब राज्य में किसी भी परियोजना के लिए किसानों की अधिग्रहित जमीन पर बाजार गाइडलाइन का 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा।

Trending Videos

सिंचाई और बिजली पर बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के जल संकट को दूर करने के लिए केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस योजना से क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन सिंचित होगी। साथ ही, किसानों को मात्र 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 240 करोड़ रुपये की संशोधित राशि की स्वीकृति भी प्रदान की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना भूमि अधिग्रहण के दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर
समारोह में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री की नीतियों की सराहना करते हुए बताया कि दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर के लिए लगभग 600 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसमें किसानों की एक इंच भूमि भी प्रभावित नहीं हुई, जिससे क्षेत्र के अन्नदाताओं में संतोष का वातावरण है। कड़ान परियोजना पूरी होने पर करीब 30 हजार एकड़ भूमि सिंचित हो सकेगी।


पढे़ं:  स्कूल और मंदिर के पास ठेके खुलने पर लोगों का गुस्सा भड़का, सड़क पर उतरे रहवासी

गेहूं खरीदी पर सरकार का संकल्प
किसानों की चिंताओं को दूर करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि सरकार 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदेगी वैश्विक कारणों से आए बारदाने के संकट को जल्द सुलझाया जाएगा। प्रदेश में बंपर पैदावार को देखते हुए केंद्र से खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों का दाना-दाना सरकार खरीदेगी।

दिग्गजों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सांसद लता वानखेड़े और सागर संभाग के समस्त विधायक व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed