{"_id":"69e779b994d723f6e5021698","slug":"review-of-wheat-procurement-in-vidisha-shivraj-singh-said-farmers-should-not-face-any-inconvenience-the-pr-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदिशा में गेहूं उपार्जन की समीक्षा:शिवराज सिंह ने कहा-किसानों को न हो असुविधा, प्रक्रिया हो पूरी तरह पारदर्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदिशा में गेहूं उपार्जन की समीक्षा:शिवराज सिंह ने कहा-किसानों को न हो असुविधा, प्रक्रिया हो पूरी तरह पारदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा क्षेत्र में गेहूं खरीदी की समीक्षा कर अधिकारियों को किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो और हर किसान का गेहूं हर हाल में खरीदा जाए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विदिशा संसदीय क्षेत्र में गेहूं उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विदिशा, सांची, गंजबासौदा, बुधनी, भोजपुर, खातेगांव और इछावर समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान मंत्री चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन पूरी तरह पारदर्शी, सुचारु और किसान हितैषी होना चाहिए। साथ ही बारदाने की उपलब्धता, स्लॉट बुकिंग, पंजीयन और सत्यापन से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाए और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाए। जिन किसानों का स्लॉट तकनीकी कारणों से नहीं बन पाया है, उन्हें अवसर देकर प्रक्रिया में शामिल करने पर भी जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन’ पर होगी चर्चा
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जरूरत के अनुसार खरीदी केन्द्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए और व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा और सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए कि वे खरीदी अवधि बढ़ाने, मात्रा सीमा में संशोधन और अन्य व्यवस्थागत सुधारों के लिए राज्य सरकार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं जिलों का दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
ये भी पढ़ें- तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना...थार से लोगों को कुचलने वाले बेटे के MLA बाप के बयान की IPS एसो. ने की निंदा
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X