{"_id":"69ea0c238771d12e0604b0c7","slug":"pm-modi-praise-99-year-old-man-dr-hv-hande-wins-over-prime-minister-election-youth-voting-appeal-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 मिनट में पीएम मोदी के हैंडल से तीन पोस्ट: 99 साल के शख्स ने प्रधानमंत्री को बनाया मुरीद; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
18 मिनट में पीएम मोदी के हैंडल से तीन पोस्ट: 99 साल के शख्स ने प्रधानमंत्री को बनाया मुरीद; जानिए पूरा मामला
पीटीआई, महाराष्ट्र
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार
99 वर्षीय डॉ. एचवी हांडे ने सोशल मीडिया पर मतदान करने के बाद युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए एक पोस्ट लिखी। डॉ. हांडे की यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतनी पसंद आई कि उन्होंने महज 18 मिनट के अंदर डॉ. हांडे की तारीफ करते हुए तीन पोस्ट कर दिए। आइए, पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।
पीएम मोदी और डॉ. एचवी हांडे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखा कि वह एक 99 साल के बुजुर्ग के मुरीद हो गए। उन्होंने इस बुजुर्ग की बात से प्रभावित होकर सिर्फ 18 मिनट के भीतर ही एक के बाद एक तीन पोस्ट कर दिए। यह मामला मतदान के महत्व और युवाओं को जागरूक करने से जुड़ा है। एक पूर्व मंत्री और बुजुर्ग नेता की अपील ने प्रधानमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और उन्होंने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
दरअसल, 99 वर्षीय डॉ. एचवी हांडे ने वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर एक संदेश लिखा था। उन्होंने लोगों और खासकर युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हांडे की इसी पोस्ट को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत खुश हुए। मोदी ने उनकी पोस्ट की तारीफ करते हुए 18 मिनट के अंदर तीन बार संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री ने डॉ. हांडे के संदेश को बहुत महत्वपूर्ण बताया और युवाओं से भारी संख्या में मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।
डॉ. हांडे ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?
डॉ. हांडे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 99 साल की उम्र में उन्होंने देश को अपनी आवाज हासिल करते देखा है और आज उन्होंने अपनी आवाज का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने साल 1946 में एक मेडिकल छात्र के रूप में वोट डाला था। उनका कहना है कि मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से बाहर आकर वोट डालने की अपील की।
ये भी पढ़ें- Bengal Polls: आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव, कार के शीशे तोड़े; इलाके में तनाव
प्रधानमंत्री ने अपने तीन संदेशों में क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. हांडे की बात को देश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए तीन पोस्ट किए। उन्होंने पहली पोस्ट में इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश बताया। मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा युवा वोट डालने के लिए बाहर आएंगे। अपनी तीनों पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लगातार इसी बात पर जोर दिया कि नौजवानों के वोट डालने से ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।
आखिर कौन हैं 99 साल के डॉ. एचवी हांडे?
डॉ. एचवी हांडे राजनीति और समाज सेवा का एक बड़ा नाम हैं। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं और एमजीआर की कैबिनेट में दो बार स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। उन्हें डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने 'कंब रामायण' का अंग्रेजी में अनुवाद किया है। उन्होंने समाज सुधारक आंबेडकर और राजाजी की जीवनी भी लिखी है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X