सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   meghalaya political news bjp contacts mukul sangma for joining party al hek statement hindi news updates

TMC छोड़कर भाजपा में जाएंगे मुकुल संगमा?: नेता प्रतिपक्ष से BJP ने किया संपर्क, मेघालय में सियासी हलचल तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: नवीन पारमुवाल Updated Thu, 23 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

मेघालय की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता मुकुल संगमा को अपने पाले में लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

meghalaya political news bjp contacts mukul sangma for joining party al hek statement hindi news updates
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष मुकुल संगमा। - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

Meghalaya News: मेघालय की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल देखी जा रही है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष मुकुल संगमा से एक बार फिर संपर्क साधने की पहल की है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक ए.एल. हेक ने गुरुवार को कहा कि वे संगमा को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का न्योता देंगे।
Trending Videos


भाजपा विधायक ए.एल. हेक ने बताया कि पार्टी मेघालय में अपना जनाधार बढ़ाना चाहती है। इसके लिए अलग-अलग दलों के प्रभावशाली नेताओं से बातचीत की जा रही है। हेक के अनुसार, मुकुल संगमा ने भाजपा के प्रस्ताव को सिरे से खारिज नहीं किया है। उन्होंने इस पर विचार करने के लिए थोड़ा समय मांगा है। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें सोचने का वक्त दिया है और सही समय आने पर उनसे दोबारा संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुल संगमा का राजनीतिक सफर
मुकुल संगमा मेघालय के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाते हैं। साल 2021 में उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिलहाल वे तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं और विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि संगमा फिलहाल मौजूदा राजनीतिक हालातों को भांप रहे हैं। उनके अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं क्योंकि उनका फैसला राज्य की सियासत बदल सकता है।

ए.एल. हेक ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि केवल मुकुल संगमा ही नहीं, बल्कि कई अन्य मौजूदा विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम चार विधायक उनके साथ बातचीत कर रहे हैं। ये विधायक साल 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, हेक ने अभी इन विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

क्या नया दल बनाएंगे संगमा?
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि मुकुल संगमा कोई नया क्षेत्रीय दल बना सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि वे कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के भी संपर्क में हैं। हालांकि, नई पार्टी बनाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। भाजपा जिस तरह से मुकुल संगमा को साधने में जुटी है, उससे साफ है कि पार्टी अगले चुनाव से पहले खुद को बहुत मजबूत स्थिति में देखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed