सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Four Dustbins at Stations for Waste Disposal Initiative at various Stations Fines on Littering

Railways: स्टेशन पर कचरा डालने के लिए चार डस्टबिन, इन स्टेशनों से हुई शुरुआत; गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Thu, 23 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि कचरा प्रबंधन को ज्यादा प्रभावी और आधुनिक बनाया जा सके।

Indian Railways Four Dustbins at Stations for Waste Disposal Initiative at various Stations Fines on Littering
रेलवे स्टेशन को साफ रखने के लिए खास बंदोबस्त (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय रेलवे स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर तीन की जगह चार डस्टबिन दिखाई देंगे, जिनमें कचरा अलग अलग श्रेणियों में डालना होगा।

Trending Videos


किन शहरों में मिलेगी नई व्यवस्था
नई व्यवस्था के तहत कचरे को गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि उसका सही और वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जा सके। इस पहल की शुरुआत नई दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर सेट्रंल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, हावड़ा जंक्शन, चेन्नई सेंट्रल, गोरखपुर जंक्शन और लखनऊ चारबाग जैसे प्रमुख स्टेशनों से की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि कचरा प्रबंधन को ज्यादा प्रभावी और आधुनिक बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 के नियम बदले जाएंगे
रेलवे ने अपने परिसरों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 लागू कर दिए हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गए हैं और अब पुराने 2016 के नियमों की जगह लेंगे। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत स्टेशन, कार्यशालाएं और कैटरिंग यूनिट्स जैसे बड़े कचरा उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों को अब अपने स्तर पर ही कचरे का सही प्रबंधन करना होगा।

स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के लक्ष्य पर काम
नई व्यवस्था में अब सिर्फ कचरा इकट्ठा करने पर नहीं, बल्कि उसके रिसाइक्लिंग और पुराने कचरे के समयबद्ध निपटान पर जोर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के अनुसार कचरा संग्रह, परिवहन और निस्तारण की पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाया जाएगा। नियमों के तहत स्टेशनों और पटरियों के आसपास कचरा फेंकने वालों पर सख्ती बढ़ेगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, बड़े स्टेशनों पर यात्रियों को नए कचरा वर्गीकरण के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे, ताकि स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed