{"_id":"69e9e4348ef51116a60ac1e2","slug":"escalating-turmoil-at-liquor-shops-in-bhopal-public-outrage-over-outlets-near-schools-and-temples-residents-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में शराब दुकानों पर बढ़ा बवाल: स्कूल और मंदिर के पास ठेके पर लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतरे रहवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में शराब दुकानों पर बढ़ा बवाल: स्कूल और मंदिर के पास ठेके पर लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतरे रहवासी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में स्कूल और मंदिर के पास शराब दुकानों को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में प्रदर्शन के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा है। रहवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा इलाके में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि जिन जगहों पर शराब दुकानें खोली गई हैं, वे पूरी तरह से संवेदनशील क्षेत्र हैं।
मंदिर के पास दुकान पर भड़का आक्रोश
अरेरा कॉलोनी में आर्य समाज मंदिर के पास संचालित शराब दुकान को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। यह दुकान मंदिर से करीब 40 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है। स्थानीय रहवासियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कि धार्मिक स्थल के इतने पास शराब दुकान चलाना सामाजिक माहौल को खराब कर रहा है। पिछले एक साल से इस दुकान का विरोध किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कांग्रेस और बीजेपी नेता भी एक मंच पर
अरेरा कॉलोनी के प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी से जुड़े जनप्रतिनिधि भी नजर आए। स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा राजनीति से ऊपर है और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और माहौल से जुड़ा है। रहवासियों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में कमर्शियल गतिविधि के रूप में शराब दुकान चलाना नियमों के खिलाफ है। इससे इलाके की शांति, सुरक्षा और वातावरण पर असर पड़ रहा है। यहां रोज भीड़, शोर-शराबा और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं।
मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला
इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग तक भी की जा चुकी है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मौके का निरीक्षण भी किया था और अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दुकान नहीं हटाई गई, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें-78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, अब सरकार की उत्पादन बढ़ने पर केंद्र से कोटा बढ़ाने की मांग
ताला बंदी की चेतावनी
स्थानीय निवासी विवेक त्रिपाठी ने कहा है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद दुकान बंद कराएंगे। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है, इसलिए अब आंदोलन तेज किया जाएगा।
शाहपुरा में स्कूल के पास ठेका, अभिभावकों में चिंता
वहीं शाहपुरा इलाके में भी लोगों ने विरोध किया। यहां एक स्कूल से करीब 50 मीटर की दूरी पर शराब दुकान खोली गई है। इसे लेकर अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में गुस्सा है। उनका कहना है कि बच्चों के पास इस तरह की दुकान होना गलत है और इससे गलत माहौल बनता है।
यह भी पढ़ें-एमपी में तेज हुई गर्मी की मार, आज 19 जिलों में लू का अलर्ट, दिन के साथ रातें भी गर्म
शहर के कई इलाकों में विरोध जारी
- अवधपुरी के ऋषिपुरम में पिछले कई दिनों से धरना चल रहा है
- कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे पर भी लोग विरोध कर रहे हैं
- सेमराकलां और ईंटखेड़ी में भी दुकान हटाने की मांग उठ चुकी है
- पॉलिटेक्निक चौराहे पर भी पहले आंदोलन हो चुका है
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X