सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Deputy CM Arun Sao strict on drinking water supply, illegal plotting and illegal construction in cities

CG: शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त, दिए ये निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 20 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरों की मूलभूत समस्याओं को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Deputy CM Arun Sao strict on drinking water supply, illegal plotting and illegal construction in cities
उप मुख्यमंत्री अरुण साव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरों की मूलभूत समस्याओं को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
Trending Videos


सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में दिनभर चली बैठक में सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शहरों में पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान अगले एक वर्ष में सुनिश्चित किया जाए। केवल बजट खर्च करने के बजाय ठोस और दीर्घकालिक समाधान पर काम करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमतरी में पेयजल योजना में देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कार्यपालन अभियंता को निलंबित करने और ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

बरसात से पहले शहरों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 31 मई तक बड़े नाला-नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई पूरी करने को कहा गया है। जून के पहले सप्ताह में राज्य स्तरीय टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपूर्ण आवासों को सितंबर 2026 तक पूरा करने और नए स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ दिलाने और शहरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निकायों की कार्यप्रणाली में सुधार लाकर शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाया जाए, ताकि अन्य निकाय भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed