सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Pipeline gas will reach homes: Preparations are underway to launch a new facility in Raipur

घरों तक पहुंचेगी पाइप से गैस: रायपुर में नई सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज, इस कंपनी को मिला कॉन्ट्रैक्ट

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 22 Apr 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर के लोगों को आने वाले समय में रसोई गैस सिलेंडर की निर्भरता से राहत मिल सकती है। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है और इसके लिए भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

Pipeline gas will reach homes: Preparations are underway to launch a new facility in Raipur
सांकेतिक तस्वीर (एआई) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर के लोगों को आने वाले समय में रसोई गैस सिलेंडर की निर्भरता से राहत मिल सकती है। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है और इसके लिए भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
Trending Videos


इस परियोजना का जिम्मा हरियाणा सिटी गैस को सौंपा गया है। नगर निगम आयुक्त ने एजेंसी और निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की रूपरेखा तय की। बैठक में साफ कहा गया कि काम शुरू करने से पहले सभी तकनीकी अनुमति और एनओसी लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने एजेंसी को निर्देश दिया है कि गैस पाइपलाइन डालते समय जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। किसी भी पेयजल पाइप को नुकसान पहुंचने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा जहां सड़क की खुदाई होगी, वहां तत्काल मरम्मत भी कराई जाएगी ताकि यातायात और आम लोगों को परेशानी न हो।

नगर निगम का कहना है कि यह सुविधा केंद्र सरकार की स्वच्छ ऊर्जा योजना के तहत शहर में लागू की जा रही है, जिससे भविष्य में सुरक्षित और सस्ती गैस आपूर्ति का लाभ नागरिकों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed