{"_id":"69e887c2a14511d292074d13","slug":"man-arrested-for-trying-to-molest-lone-woman-in-arang-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बाड़े में अकेली महिला को बनाया निशाना, छेड़छाड़ की कोशिश; महिला के शोर से भागा आरोपी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बाड़े में अकेली महिला को बनाया निशाना, छेड़छाड़ की कोशिश; महिला के शोर से भागा आरोपी, गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाई में एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाई में एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है, जब पीड़िता अपने घर के पास स्थित बाड़े में कंडे लेने गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और पहले सामान्य बातचीत का बहाना बनाया। कुछ ही देर में उसने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए अभद्र हरकतें शुरू कर दीं।
पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे दबोचने की कोशिश की और मुंह दबाकर चुप कराने का प्रयास किया। हालांकि महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना से घबराई पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
इसके बाद दोपहर में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X