सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: लीवर और फेफड़े तक फटे, राजा के शरीर पर 40 वार, चाकू से गोद डाला शरीर; पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कांपे

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 22 Apr 2026 02:39 PM IST
सार

मुरादाबाद में हुए दंपती हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। राजा और फराह के साथ हुई बर्बरता का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। राजा के हाथों पर सबसे ज्यादा घाव मिले हैं। लीवर और फेफड़े तक फट गए। फराह की गर्दन की नस कटी मिली। साथ ही सीने और हाथ पर भी निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Moradabad Couple Murder They inflicted 40 knife wounds on Raja body completely riddling it with stabs
मुरादाबाद में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में राजा और उसकी पत्नी फराह की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट बर्बरता बयां कर रही है। हमलावरों ने राजा पर चाकू से 40 वार किए थे जबकि चाकू के छह हमले में फराह की जान चली गई थी।


सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में रामगंगा किनारे स्थित एक कमरे के मकान में सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या उनके बच्चों के सामने ही चाकू से गोदकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड को चक्कर की मिलक में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर फहीम के बेटे फरजंद ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था।
Trending Videos
Moradabad Couple Murder They inflicted 40 knife wounds on Raja body completely riddling it with stabs
मुरादाबाद में दंपती की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद

मंगलवार को पुलिस ने डॉक्टर के पैनल से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कराई गई। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि राजा की गर्दन, पीठ, चेहरे, सीने, पेट और हाथों पर चाकू से 40 वार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Couple Murder They inflicted 40 knife wounds on Raja body completely riddling it with stabs
दंपती की हत्या के बाद गुस्साए परिजन - फोटो : संवाद

राजा के हाथों पर सबसे ज्यादा 16 घाव मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि राजा ने खुद को बचाने के लिए चाकू को पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके अलावा उसकी गर्दन की नस भी कट गई थी जबकि फेफड़े और लीवर भी फट गया।

Moradabad Couple Murder They inflicted 40 knife wounds on Raja body completely riddling it with stabs
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम - फोटो : संवाद

इन हमलों से उसके शरीर का खून बह गया था। उसके शरीर के अंदर खून फैल गया था। जिससे उसकी की मौत हुई। राजा की पत्नी फराह के शरीर पर चाकू से छह वार किए गए थे। चार गर्दन पर और चेहरे के पास हैं जबकि एक सीने और एक हाथ पर है।

विज्ञापन
Moradabad Couple Murder They inflicted 40 knife wounds on Raja body completely riddling it with stabs
पीड़ित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद

हमले में गर्दन की नस भी कट गई थी। फराह की अधिक खून बह जाने के कारण मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बता रही है कि हमलावर कितने गुस्से में थे और वह हत्या करने के इरादे से ही हमला कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed