सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar erupted after insects found in food served during census training and mould on laddoos

UP: शिक्षकों के खाने में निकले कीड़े, लड्डू में लगी थी फफूंदी; एसडीएम बोलीं- गर्मी की वजह से ऐसा हुआ, Video

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार

एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि खाना ठीक था। गर्मी की वजह से लड्डू कुछ सूख गया लेकिन कर्मचारियों की शिकायत पर उसे बदलवा दिया और उसके स्थान पर दूसरी मिठाई मंगवाई गई।

Uproar erupted after insects found in food served during census training and mould on laddoos
शिक्षकों को दिए खाने के पैकेट में निकले कीड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक प्रशिक्षण केंद्र पर कर्मचारियों को दिए गए खाने में फफूंदी लगे लड्डू और कीड़े मिलने का आरोप लगा, जिससे नाराज कर्मियों ने खाना खाने से साफ इनकार कर दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हालांकि जानकारी मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंची और उन्होंने लड्डू को वापस कराकर दूसरी मिठाई मंगाई। इसके बाद प्रशिक्षण शुरु हुआ।

Trending Videos

कर्मचारियों को समझाई जा रहीं जनगणना की बारीकियां 
22 मई से शुरु होने वाली जनगणना के लिए प्रशिक्षण शुरु हो गया है। जिसमें कर्मचारियों को जनगणना की बारीकियां समझाई जा रही हैं। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान गणना एवं मकान सूचीकरण की तैयारियां शुरु हो गई हैं। जनपद को 3680 गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। सभी ब्लॉकों का मानचित्रण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से शुरू हो गया। प्रगणक जनगणना संबंधी आंकड़ों को पूर्ण समझ के साथ और उच्च गुणवत्ता में एकत्रित कर सकें। निगरानी के लिए एसडीएम को ट्रेनिंग इंचार्ज और खंड शिक्षा अधिकारियों को सहायक ट्रेनिंग इंचार्ज बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जताई नाराजगी
मंगलवार को तहसील अमरोहा ग्रामीण का पैनेसिया कॉलेज ऑफ फैशन डिजाइन जोया, नगर पालिका अमरोहा, जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज, तहसील नौगांवा, बीबी जहरा बैंक्वेट हॉल नौगांवा, तहसील हसनपुर, बछरायूं, गजरौला और धनौरा में प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान पैनेसिया में जब दोपहर के समय खाना आया तो उसमें फफूंदी लगे लड्डू मिलने से कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। 

एसडीएम ने बोलीं- खाना ठीक था, गर्मी की वजह से लड्डू सूख गए थे
आरोप है कि खाने में कीड़े भी निकले। कुछ देर के लिए प्रशिक्षण रोक दिया गया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि अध्यापकों को प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता पूर्ण खाना नहीं मिल रहा है। मंगलवार को जहां खाने में कीड़े निकले वहीं लड्डू में फफूंदी लगी हुई थी। अगर प्रशिक्षण के दौरान ऐसा खाना मिलेगा तो अध्यापक कैसे काम कर पाएंगे। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि खाना ठीक था। गर्मी की वजह से लड्डू कुछ सूख गया लेकिन कर्मचारियों की शिकायत पर उसे बदलवा दिया और उसके स्थान पर दूसरी मिठाई मंगवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed