सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Political upheaval: BJP MLA's brother Rajendra Khadgawanshi and his wife join SP

राजनीतिक उलटफेर: भाजपा विधायक के भाई राजेंद्र खड़गवंशी और उनकी पत्नी ने सपा का दामन थामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Political upheaval: BJP MLA's brother Rajendra Khadgawanshi and his wife join SP
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर विधानसभा से भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के छोटे भाई और गंगेश्वरी से भाजपा के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पत्नी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्वेश देवी के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
Trending Videos

मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संगठन में जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया। राजेंद्र खड़गवंशी और उनकी पत्नी के द्वारा पार्टी छोड़ने से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से वह सपा में जाने के प्रयास में लगे हुए थे। विधानसभा चुनाव 2027 में वह चुनाव लड़ने की मंशा बना रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने यह बड़ा राजनीतिक फैसला लिया। उनकी पत्नी निर्वेश देवी भी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। निर्वेश देवी वर्ष 2005 से 2010 तक जिला पंचायत सदस्य रहीं। इसके बाद 2010 में निर्वेश देवी हसनपुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रहीं। 2021 के पंचायत चुनाव में उनके पति राजेंद्र खड़गवंशी गंगेश्वरी ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख बने जो अभी तक ब्लॉक प्रमुख बने हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस कदम से हसनपुर और आसपास के इलाकों में सियासी समीकरण बदल सकते हैं। राजेंद्र खड़गवंशी ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार से भाजपा के विधायक हैं, राजेंद्र के बड़े भाई
हसनपुर। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले राजेंद्र खड़गवंशी के बड़े भाई महेंद्र खड़गवंशी दो बार से भाजपा के विधायक हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में महेंद्र खड़गवंशी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन वह बुरी तरह से हार गए थे, इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में वह विधायक बन गए और विधानसभा चुनाव में हुई इस जीत को 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से दोहराया। संवाद
-------------

बयान:

ऐसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं है। जहां वह गए हैं, वहां उनका कोई सम्मान भी नहीं हुआ है। भाजपा में ही सर्वसमाज के लोगों को सम्मान दिया जा रहा है। -उदयगिरि गोस्वामी, जिलाध्यक्ष भाजपा अमरोहा
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed