{"_id":"69e7d7699ebb21e1950480b3","slug":"out-of-1060-advocates-1016-cast-their-votes-the-fate-of-55-candidates-is-sealed-in-the-ballot-boxes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162038-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 1060 अधिवक्ताओं में से 1016 ने डाला वोट, 55 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 1060 अधिवक्ताओं में से 1016 ने डाला वोट, 55 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पूरे दिन गहमागहमी और उत्साह के बीच अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। कुल 1060 अधिवक्ताओं में से 1016 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे मतदान प्रतिशत काफी संतोषजनक रहा। अब सभी की निगाहें बुधवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं, जिसके बाद नए अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके साथ ही कचहरी परिसर में प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं की आवाजाही तेज हो गई। कुछ ही समय में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं। अधिवक्ताओं में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जिताने का उत्साह साफ दिखाई दिया। पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई।
इस बार चुनाव में 9 पदों के लिए 55 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो चुका है। अध्यक्ष और महासचिव पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चैन सुख गोले, कपिल कुमार चिकारा, आदिश खान सैफी, संजय कुमार शर्मा, अख्तर हुसैन और महाराज सिंह मैदान में हैं। मंगलवार को मतदान के बाद मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। वहीं महासचिव पद पर अरशद भारती, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, फारूक अहमद, विशाल कुमार शर्मा और निरंकार सिंह आमने-सामने हैं।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पदों पर स्थिति पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से उम्मे अम्मारा एडवोकेट के नाम वापस लेने के बाद शबनम परवीन का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी पुरुष जूनियर ग्रुप के चार पदों पर हरजीत सिंह राणा, फुरकान अली, मोहम्मद सिकंदर उर्फ सोनू और वसीम अख्तर आब्दी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं सदस्य कार्यकारिणी सी ग्रुप महिला के दो पदों पर रेनू अग्रवाल और पूनम चौधरी का निर्विरोध चुना जाना भी तय है। अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और दिनभर कचहरी परिसर में चुनावी माहौल बना रहा। अब सभी प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं की नजरें मतगणना पर टिकी हुई हैं जो बुधवार को होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर बाद तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे और बार एसोसिएशन अमरोहा को उसका नया अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारी मिल जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
मतदान के दौरान कड़ी रही सुरक्षा
चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कचहरी परिसर में सुबह से लेकर शाम तक पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। संवेदनशीलता को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X