सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A spark from a high-tension line set seven bighas of sugarcane crop ablaze.

Amroha News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने जलाई सात बीघा गन्ने की फसल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A spark from a high-tension line set seven bighas of sugarcane crop ablaze.
विज्ञापन
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चुबका में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की सात बीघा गन्ने की फसल को जलाकर राख कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुए इस अग्निकांड से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।
Trending Videos


गांव निवासी रामवीर सिंह के खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि लाइन में आए फाल्ट के चलते निकली चिंगारी गन्ने की फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद किसानों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी-अपनी फसल बचाने में जुट गए। ट्यूबवेल चलाकर काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक रामवीर सिंह की करीब सात बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। उन्होंने बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने और खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने की मांग की है। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइन को हटाया नहीं गया है, जिसके चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed