सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   28224 candidates will appear in the Home Guard recruitment exam.

Amroha News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 28224 अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
28224 candidates will appear in the Home Guard recruitment exam.
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम नितिन गौड़ ने होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिले में यह परीक्षा 25,26 और 27 अप्रैल को होगी। इसमें 28,224 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराई जाए। एंबुलेंस और मेडिकल टीम उपलब्ध रहे।
Trending Videos

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रक्रियानुसार परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों की जांच अनिवार्य रूप से महिला कार्मिकों द्वारा की जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के अंदर उपस्थित सभी कार्मिक अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर प्रदर्शित करें। जनपद में काफी संख्या में अभ्यर्थियों का मूवमेंट होगा। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसलिए अधिकारी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। होमगार्ड भर्ती परीक्षा जनपद में 10 परीक्षा केंद्रों पर संपादित होगी। प्रत्येक पाली में 4704 अभ्यर्थी शामिल होंगे इस प्रकार कुल 28224 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह तीन बजे से पांच बजे तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी के साथ निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जांच कर लें अगर कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसको बुधवार तक दुरुस्त कर लें। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं बेहतर प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। कक्ष निरीक्षकों की अच्छी तरह से ब्रीफिंग और ट्रेनिंग करा दी जाये। परीक्षा के दौरान सभी अधिकारी भ्रमणशील रहें। कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र को गाडी में पुलिस अभिरक्षा सहित प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ले जाया जाए। केंद्र के अंदर मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, वाच, चाबियां, ब्लूटूथ, डिजिटल पैन, हैल्थ बैण्ड आदि इलैक्ट्रानिक गैजेट्स पूर्ण प्रतिबंध होंगे। केवल पेन, प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के साथ ही अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की गई है। बैठक में एडीएम गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया, सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed