सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

21 की मौत: तीन साल में 15 चालान, 10 अकेले ओवरलोडिंग के, फिर भी दौड़ती रही बस; रामनगर हादसे में चालक गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 22 Apr 2026 12:46 PM IST
सार

रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट के पास सोमवार को हुए दर्दनाक बस हादसे में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से भाग गए बस चालक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट में 21 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested
Ramnagar Bus Accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट में 21 लोगों की जान लेने वाली बस ने परिवहन नियमों की धज्जियां भी खूब उड़ाई हैं। बस का इतिहास बेहद खौफनाक रहा है। पिछले 36 महीनों में इसके 15 चालान हुए। इनमें से 10 चालान अकेले ओवरलोडिंग के थे। इसके बावजूद परिवहन विभाग इसे सड़क से नहीं उतारा।


जांच में सामने आया है कि इस बस (जेके14डी-2121) का 15 में से 4 चालानों का भुगतान अब तक बकाया था। इसके बावजूद न तो गाड़ी की आरसी रद्द की गई और न ही चालक का लाइसेंस छीना गया। परिवहन विभाग की ओर से समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई। 
Trending Videos
Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested
रामनगर के कघोट इलाके में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस में फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से निकालते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस को जब्त भी नहीं किया गया। इस ढिलाई के कारण ही बेगुनाह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ये सुस्ती ने यातायात विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested
कघोट में हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस में फंसे घायलों को निकलते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को हुई 21 मौतें सीधे तौर पर उस लचर सिस्टम पर सवालिया निशान लगाती हैं जिसने जुर्माने की सिर्फ रसीदें काटीं। अगर ये बस जब्त कर ली गई होती और चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया होता तो आज 21 घर नहीं उजड़ते।
 
Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested
रामनगर अस्पताल में बस हादसे में मारे गए लोगों के रखे शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अदा किए गए चालान का रिपोर्ट कार्ड
क्र.सं. दिनांक जुर्माना (₹) वजह
1 29-10-2023 1,200 ओवर लोडिंग
2 01-12-2023 500 नंबर प्लेट
3 11-06-2024 1,600 ओवरलोडिंग
4 03-04-2025 3,000 ओवरलोडिंग
5 26-06-2025 400 ओवरलोडिंग
6 11-07-2025 500 टैक्स रसीद न होना
7 04-08-2025 4,000 ओवरलोडिंग
8 17-10-2025 2,000 निर्देशों की अवहेलना
9 07-11-2025 2,000 ओवरलोडिंग
10 15-12-2025 800 ओवरलोडिंग
11 24-12-2025 800 ओवरलोडिंग
विज्ञापन
Ramnagar Bus Accident 15 Challans in Three Years 10 for Overloading Alone Yet Bus Kept Running Driver Arrested
हादसे के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बकाया चालान का रिपोर्ट कार्ड
क्र.सं. दिनांक जुर्माना (₹) वजह
1 01-02-2025 500 टैक्स रसीद न होना
2 21-05-2025 7,500 लापरवाही से वाहन चलाना
3 01-05-2025 15,500 ओवरलोडिंग व अन्य
4 23-03-2026 4,000 ओवरलोडिंग

कुल बकाया जुर्माना: ₹ 27,500
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed