{"_id":"69e8692db6da5037420a458e","slug":"ramnagar-bus-accident-15-challans-in-three-years-10-for-overloading-alone-yet-bus-kept-running-driver-arrested-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 की मौत: तीन साल में 15 चालान, 10 अकेले ओवरलोडिंग के, फिर भी दौड़ती रही बस; रामनगर हादसे में चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 की मौत: तीन साल में 15 चालान, 10 अकेले ओवरलोडिंग के, फिर भी दौड़ती रही बस; रामनगर हादसे में चालक गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:46 PM IST
सार
रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट के पास सोमवार को हुए दर्दनाक बस हादसे में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से भाग गए बस चालक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट में 21 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
Ramnagar Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट में 21 लोगों की जान लेने वाली बस ने परिवहन नियमों की धज्जियां भी खूब उड़ाई हैं। बस का इतिहास बेहद खौफनाक रहा है। पिछले 36 महीनों में इसके 15 चालान हुए। इनमें से 10 चालान अकेले ओवरलोडिंग के थे। इसके बावजूद परिवहन विभाग इसे सड़क से नहीं उतारा।
Trending Videos
रामनगर के कघोट इलाके में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस में फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से निकालते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस को जब्त भी नहीं किया गया। इस ढिलाई के कारण ही बेगुनाह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ये सुस्ती ने यातायात विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कघोट में हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस में फंसे घायलों को निकलते
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को हुई 21 मौतें सीधे तौर पर उस लचर सिस्टम पर सवालिया निशान लगाती हैं जिसने जुर्माने की सिर्फ रसीदें काटीं। अगर ये बस जब्त कर ली गई होती और चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया होता तो आज 21 घर नहीं उजड़ते।
रामनगर अस्पताल में बस हादसे में मारे गए लोगों के रखे शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अदा किए गए चालान का रिपोर्ट कार्ड
| क्र.सं. | दिनांक | जुर्माना (₹) | वजह |
|---|---|---|---|
| 1 | 29-10-2023 | 1,200 | ओवर लोडिंग |
| 2 | 01-12-2023 | 500 | नंबर प्लेट |
| 3 | 11-06-2024 | 1,600 | ओवरलोडिंग |
| 4 | 03-04-2025 | 3,000 | ओवरलोडिंग |
| 5 | 26-06-2025 | 400 | ओवरलोडिंग |
| 6 | 11-07-2025 | 500 | टैक्स रसीद न होना |
| 7 | 04-08-2025 | 4,000 | ओवरलोडिंग |
| 8 | 17-10-2025 | 2,000 | निर्देशों की अवहेलना |
| 9 | 07-11-2025 | 2,000 | ओवरलोडिंग |
| 10 | 15-12-2025 | 800 | ओवरलोडिंग |
| 11 | 24-12-2025 | 800 | ओवरलोडिंग |
विज्ञापन
हादसे के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बकाया चालान का रिपोर्ट कार्ड
| क्र.सं. | दिनांक | जुर्माना (₹) | वजह |
|---|---|---|---|
| 1 | 01-02-2025 | 500 | टैक्स रसीद न होना |
| 2 | 21-05-2025 | 7,500 | लापरवाही से वाहन चलाना |
| 3 | 01-05-2025 | 15,500 | ओवरलोडिंग व अन्य |
| 4 | 23-03-2026 | 4,000 | ओवरलोडिंग |
कुल बकाया जुर्माना: ₹ 27,500

कमेंट
कमेंट X