{"_id":"69e7e76ff6dde313e003be8f","slug":"police-meeting-samba-news-c-289-1-sba1003-112044-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा व गो तस्करों को बख्शें नहीं, संगठित \nअपराध पर भी कसें लगाम : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा व गो तस्करों को बख्शें नहीं, संगठित अपराध पर भी कसें लगाम : डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- श्रीधर पाटिल ने सांबा में सुरक्षा समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
- रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के लिए कहासंवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने मंगलवार को जिला पुलिस कार्यालय में सुरक्षा व अपराध की समीक्षा की। उन्होंने नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान को प्राथमिकता बताते हुए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस अफसरों को गो तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ भी लगाम कसने के लिए कहा।
बैठक में सभी थाना व पुलिस पोस्ट प्रभारी और सीमा पुलिस पोस्ट के अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी अनुज कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया। जिला पुलिस दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में डीआईजी ने अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर जमीनी स्तर की चुनौतियों का आकलन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की जानकारी दी।
सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पाटिल ने अधिकारियों को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रविरोधी तत्वों की गतिविधियों को नाकाम करने के लिए सघन नाका जांच, रात्रि गश्त बढ़ाने और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के लिए कहा।
-- -
लंबित मामलों का जल्द
निपटारा करने के निर्देश
अपराध समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और नए आपराधिक कानूनों के तहत समयबद्ध जांच करने के निर्देश दिए गए। आदतन अपराधियों, फरार आरोपियों और गिरोहबाजों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया। एसएसपी सांबा ने आश्वासन दिया कि जिला पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X