{"_id":"69e894b5f07056c5910d0a93","slug":"sena-ubt-takes-out-coffin-march-in-jammu-to-mark-one-year-of-pahalgam-attack-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: जम्मू में पाकिस्तान के खिलाफ गूंजे नारे, पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर शिवसेना ने निकाला ताबूत मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जम्मू में पाकिस्तान के खिलाफ गूंजे नारे, पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर शिवसेना ने निकाला ताबूत मार्च
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जम्मू में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ प्रतीकात्मक ताबूत मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं विरोध का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को जम्मू में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 26 निर्दोष लोगों की याद में एक हरे रंग का प्रतीकात्मक ताबूत कंधों पर उठाकर मार्च निकाला और आतंकी हमले के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
Trending Videos
प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और हमले को लेकर कड़ी निंदा जताई। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के झंडे के प्रतीकों से सजे एक पुतले का भी दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख मनीष सहनी के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में प्रदर्शनकारियों ने 'पाकिस्तान हाय-हाय' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगाए। बाद में प्रतीकात्मक ताबूत को आग के हवाले कर 'आतंकवादियों की पहचान- पाकिस्तान' जैसे नारे लगाए गए।
मीडिया से बात करते हुए मनीष सहनी ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देने के लिए किया गया है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह ताबूत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का प्रतीक है और इसे यह चेतावनी दी गई है कि वह अपनी हरकतों से बाज आए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
#WATCH | Jammu (J&K): Rashtriya Bajrang Dal workers hold a protest in Jammu against Pakistan, marking the first anniversary of the Pahalgam terrorist attack. pic.twitter.com/7k9XUP8KCs
— ANI (@ANI) April 22, 2026

कमेंट
कमेंट X