सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

21 की मौत: बस स्टाफ की जिद, लापरवाही ने उजाड़ दिए कई घर, हादसे में घायलों ने बयां किया चालक की मनमानी का दर्द

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 22 Apr 2026 12:57 PM IST
सार

उधमपुर-रामनगर बस हादसे में घायल हुए लोगों ने चालक की मनमानी का दर्द बयां किया है। घायलों ने कहा कि चालक और सहचालक ओवरलोड होने के बावजूद सवारियां चढ़ाते रहे। मना करने पर दोनों सवारियों से लड़ते थे। हादसे का मंजर खौफनाक था।

विज्ञापन
Udhampur Bus Tragedy The stubbornness and negligence of the bus staff have devastated many families
udhampur bus accident - फोटो : अमर उजाला
उधमपुर-रामनगर बस हादसे में घायल यात्रियों ने बस स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों के अनुसार चालक और सहचालक मना करने के बावजूद लापरवाही बरतते रहे और टोकने पर सवारियों से झगड़ा करने लगे। इस हादसे में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और जीएमसी उधमपुर में भर्ती 29 घायल अभी भी उस खौफनाक मंजर के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं।


जीएमसी उधमपुर में 39 घायल इलाज के लिए भर्ती थे जिनमें से अब 29 का इलाज जारी है। 10 को छुट्टी दे दी गई है। जीएमसी में भर्ती घायल हादसे से सदमे में हैं। किसी ने अपने माता-पिता खो दिए तो किसी का बच्चे उनसे छिन गया। रोजमर्रा के काम के लिए निकले लोग इस दर्दनाक घटना का शिकार बन गए। पीड़ितों ने बताया कि बार-बार मना करने पर भी चालक व सहचालक नहीं मान रहे थे।

 
Trending Videos
Udhampur Bus Tragedy The stubbornness and negligence of the bus staff have devastated many families
पहाड़ी से गिरी बस - फोटो : पीटीआई
जीएमसी में भर्ती रामनगर के कटवालत निवासी रजनी देवी ने बताया कि वह स्कूल में कुछ दस्तावेज देने जा रही थी। यहां घर से थोड़ी ही दूरी पर बस हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि बस में काफी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Udhampur Bus Tragedy The stubbornness and negligence of the bus staff have devastated many families
पहाड़ी से गिरी बस - फोटो : पीटीआई
बस में वह बीच में बैठी थी। इससे कम चोटें आई हैं। सिर्फ गर्दन में चोट लगी है। रजनी ने बताया कि उनके गांव के दो लोग उनके साथ सफर कर रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का मंजर याद कर दिल घबरा जाता है।
Udhampur Bus Tragedy The stubbornness and negligence of the bus staff have devastated many families
पहाड़ी से गिरी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बस के अलावा सुबह कोई दूसरा साधन नहीं था
कनाह रामनगर निवासी मनीषा देवी अपनी मां के साथ उधमपुर जा रही थीं। इस बस के अलावा सुबह कोई दूसरा साधन नहीं था। काम जरूरी था इसलिए जल्दी पहुंचने के चक्कर में बस में सवार गईं। उन्होंने बताया कि बस में खड़े होने तक की जगह नहीं थी। हादसे में हम दोनों की बाजू फ्रैक्चर हो गई लेकिन अब हालत स्थिर है, जिंदगी में ओवरलोड बस पर कभी सपने में भी सफर करने का नहीं सोचेंगे।
विज्ञापन
Udhampur Bus Tragedy The stubbornness and negligence of the bus staff have devastated many families
पहाड़ी से गिरी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानने को तैयार नहीं था सह चालक
कघोट निवासी सचिन ने बताया कि बस में जरूरत से ज्यादा भीड़ थी। कई बार सह चालक को सवारियां चढ़ाने के लिए मना किया गया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। कई सवारियों ने भी कहा कि बस में जगह ही नहीं है और सवारी मत चढ़ाओ लेकिन चालक व सह चालक लड़ने पर आ जाते थे। भीड़ के बाद भी लगातार सवारी चढ़ाते रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed