{"_id":"69e923f41d39ff13d4010363","slug":"vande-bharat-will-run-between-jammu-and-srinagar-from-april-30-railway-minister-will-flag-it-off-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Srinagar Vande Bharat: 30 अप्रैल से जम्मू-श्रीनगर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Srinagar Vande Bharat: 30 अप्रैल से जम्मू-श्रीनगर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार
30 अप्रैल से जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ जम्मू रेलवे स्टेशन से कश्मीर घाटी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
वंदे भारत
- फोटो : आईएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के लोगों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 30 अप्रैल से जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ जम्मू रेलवे स्टेशन से कश्मीर घाटी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Trending Videos
इस बहुप्रतीक्षित शुरुआत के साथ ही दोनों राजधानियों के बीच सफर आसान हो जाएगा। कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस नए रूट के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेन व ट्रैक पूरी तरह तैयार हैं। ट्रायल रन सफल रहे हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में कटड़ा और श्रीनगर के बीच जो दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। अब उन्हीं का विस्तार जम्मू तक किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि पहले 8 डिब्बों के साथ चलने वाली यह ट्रेन अब अपग्रेड होकर 20 डिब्बों (कोच) के साथ दौड़ेगी जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे। रेलवे विभाग जल्द ही इसका नया टाइम टेबल जारी करेगा।
यात्रियों और कर्मचारियों के लिए वरदान
यह सीधी ट्रेन सेवा ऐसे समय में शुरू हो रही है जब नागरिक सचिवालय के कार्यालय 30 अप्रैल और 2 मई को जम्मू में बंद होकर 4 मई को श्रीनगर में खुलने वाले हैं। इससे सचिवालय के कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। तीन जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए भी यह ट्रेन एक बड़ी राहत साबित होगी। देशभर से जम्मू पहुंचने वाले तीर्थयात्री अब आसानी से ट्रेन द्वारा सीधे श्रीनगर तक का सफर तय कर सकेंगे।
खराब मौसम में बनेगी जीवनरेखा
यूं तो जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों संभागों के बीच यातायात का मुख्य साधन बना रहेगा लेकिन सर्दियों या भारी बारिश में जब भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो जाता है, तब यह रेल सेवा यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प साबित होगी।

कमेंट
कमेंट X