सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुरमंडल को “छोटा काशी” के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल के वैष्णव आश्रम गौशाला में पुरमंडल उत्तरवाहिनी तीर्थ सेवा न्यास की तरफ से समीक्षा बैठक की गई। इसमें पुरमंडल को “छोटा काशी” के रूप में विकसित करने के सपने को पूरा करने पर जोर दिया गया।
Trending Videos

बैठक की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रचारक रूपेश, प्रांत प्रचारक मुकेश तथा जिला संघचालक सुभाष विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने न्यास द्वारा किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान बताया गया कि न्यास क्षेत्र में सिलाई केंद्र, कंप्यूटर सेंटर, ट्यूशन सेंटर सहित कई सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है। साथ ही भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जा सके।
इस मौके पर वक्ताओं ने डोगरा शासक महाराजा रणधीर सिंह द्वारा पुरमंडल को “छोटा काशी” के रूप में विकसित करने के सपने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाराजा का यह सपना आज भी अधूरा है और इसे पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
पूर्व प्रिंसिपल शाम लाल शर्मा ने पुरमंडल के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुरमंडल से उत्तरवहनी तक 11 ज्योतिर्लिंग स्थापित करने का सपना साकार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दशकों से उपेक्षा का शिकार हो रहे प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि इस समृद्ध धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।
स्थानीय लोगों ने न्यास द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से इस क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया गया है। इससे विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा राजाओं द्वारा देखे गए सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में संजीव शर्मा, महेश्वर प्रसाद, गोविंद राम शर्मा, सतीश गुप्ता, कुलभूषण शर्मा, गारी लाल, विकास बडू सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed