सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Moradabad: जज के पिता की हत्या के मुख्य आरोपी और बेटों की संपत्ति कुर्क, दोनों के कश्मीर में छिपे होने का शक

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 01:43 AM IST
सार

जज के पिता असद हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसके बेटों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। नागफनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के जम्मू कश्मीर में छिपे होने का शक है।

विज्ञापन
Property of the main accused in the murder of the judge's father and his sons attached
असद हत्याकांड के आरोपियों के संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला

नागफनी थाना क्षेत्र में जज के पिता मो. असद की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी जफर और उसके बेटों की संपत्ति की मंगलवार को पुलिस ने कुर्की की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। जफर और उसके दो बेटों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

Trending Videos
Property of the main accused in the murder of the judge's father and his sons attached
असद हत्याकांड के आरोपियों के संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर काॅलोनी निवासी मो. असद अलवीना बेकर्स के संचालक थे। उनकी बेटी असमा सुल्ताना और उनके पति जज हैं। दोनों बुलंदशहर में तैनात हैं। 27 फरवरी की शाम मो. असद अपने साले छोटे मजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से लाल मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Property of the main accused in the murder of the judge's father and his sons attached
असद हत्याकांड के आरोपियों के संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला

नागफनी क्षेत्र में बंगला गांव चौराहे के पास मो. असद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मजाहिर उर्फ डेनियल ने अपने बड़े भाई नागफनी के डहेरिया निवासी जफर हुसैन, उसके दो बेटे सैफुल जफर व हुसैन, दामाद मो. फैजान, साथी आलमगीर और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Property of the main accused in the murder of the judge's father and his sons attached
मुरादाबाद में असद हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद

इस मामले में फैजान, आलमगीर समेत तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जफर और उसके बेटों के खिलाफ 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। पांच अप्रैल को इंस्पेक्टर नागफनी राकेश कुमार सिंह की ओर से मुख्य आरोपी जफर हुसैन, उसके बेटे सैफुल जफर और हुसैन के खिलाफ कोर्ट आदेशों की अवहेलना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Property of the main accused in the murder of the judge's father and his sons attached
असद हत्याकांड के आरोपियों के संपत्ति कुर्क की गई - फोटो : अमर उजाला

सीजेएम कोर्ट ने 19 मार्च 2026 तीनों के खिलाफ वारंट जारी कर एक माह में कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे बावजूद इसके आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। पुलिस ने मुनादी कराने के बाद आरोपी के घर नोटिस भी चस्पा किया गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को जफर उसकी संपत्ति कुर्क की गई है। मकान का सभी सामान थाने में रखवा दिया गया है। मकान पर सील लगा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed