{"_id":"69e623d92334ba275b083af0","slug":"suspicious-death-of-a-young-woman-in-raipur-body-found-hanging-at-lover-s-house-police-investigating-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: रायपुर में युवती की संदिग्ध मौत: प्रेमी के घर फंदे पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: रायपुर में युवती की संदिग्ध मौत: प्रेमी के घर फंदे पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव एक घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव एक घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
मृतका की पहचान कविता दास के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह रविवार रात अपने परिचित युवक के घर गई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद युवती फंदे पर लटकी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि युवती पर शादी को लेकर दबाव था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
Trending Videos