सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Demonstration in support of Nari Shakti Vandan Act, BJP Mahila Morcha protest march against Congress in Raipur

रायपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 20 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

Demonstration in support of Nari Shakti Vandan Act, BJP Mahila Morcha protest march against Congress in Raipur
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। यात्रा इनडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।
Trending Videos


सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्षी दलों ने महिलाओं के प्रति अपनी सोच स्पष्ट कर दी है। उनका कहना था कि इस कानून के जरिए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की पहल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरन सिंह देव ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखता रहा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य मंत्रियों ने भी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने किया। जन आक्रोश पदयात्रा सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई। जन आक्रोश यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद लक्ष्मी वर्मा, कमलेश जांगड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, पुन्नू लाल मोहले, अनुज शर्मा, ईश्वर साहू, इंद्र कुमार साहू, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, हस्त शिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय, डॉ किरण बघेल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी बहनें शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed