सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News Earthquake Tremors Felt in Bageshwar District Again Epicenter Located Near Supi

Uttarakhand Earthquake: फिर कांपी धरती, बागेश्वर जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, सूपी के पास रहा केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 20 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर में लगातार आ रहे भूकंप से लोग दहशत में हैं। रविवार को भी जिले में तीन बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

Uttarakhand News Earthquake Tremors Felt in Bageshwar District Again Epicenter Located Near Supi
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम एक बार फिर रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के सूपी के समीपवर्ती क्षेत्र में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। लगातार आ रहे इन झटकों से सीमांत क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

Trending Videos


सोमवार शाम 6:26 बजे अचानक धरती हिलने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले बीते रविवार को भी जिले में तीन बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। 24 घंटे के भीतर चौथी बार आए इस झटके ने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bhimtal: समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदलकर लड़कियों का किया शोषण, भाजपाइयों ने बाजार बंद कराकर कोतवाली घेरी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट ली जा रही है और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह सतर्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed