{"_id":"69e855b31c18e7a48605de51","slug":"girlfriend-murdered-for-refusing-marriage-attacker-stabs-himself-in-bijnor-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का कत्ल: 'तू मेरी नहीं तो किसी की भी...', शादी से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या, खुद को भी मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का कत्ल: 'तू मेरी नहीं तो किसी की भी...', शादी से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या, खुद को भी मारा चाकू
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:16 AM IST
सार
बिजनौर में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। खुद को चाकू मारा है। दोनों के बीच तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले आरोपी कशिश को हरिद्वार ले गया था। वह कशिश को अपने साथ रखना चाहता था।
विज्ञापन
1 of 6
bijnor murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार शाम पांच बजे कशिश (18) की प्रेमी राहुल ने गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कशिश ने शादी करने से इन्कार कर दिया था इसी वजह से राहुल ने ये वारदात की। राहुल ने खुद को भी चाकू कर लिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों के बीच तीन-चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले जाकिर बस चलाते हैं।
मंगलवार को बस लेकर दिल्ली गए जबकि उनकी पत्नी शाहीन रिश्तेदारी में अंबाला गई थीं। घर पर जाकिर की बेटी कशिश ही थी। ऐसे में राहुल वहां पहुंच गया। इस बीच लोगों ने कशिश के घर से चीख सुनी।
पड़ोसी अरमान ने बताया कि दोनों कमरे में बंद थे। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो राहुल ने कशिश की गर्दन दबा रखी थी। कशिश के गले से खून बहता मिला। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल हालत में कशिश और राहुल को अस्पताल लाया गया, जहां कशिश को मृत घोषित कर दिया।
हत्यारोपी राहुल ने बताया कि वह चार साल से अपने घर नहीं गया है। कशिश उसके साथ शादी की बात करती थी, अब इन्कार कर रही थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि किसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने प्रेमिका की हत्या की है। खुद भी घायल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आरोपी ने खुद को भी चाकू मारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साल पहले कशिश को हरिद्वार ले गया था राहुल
बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में कशिश की हत्या का आरोपी राहुल 11 अक्तूबर 2025 को अपने संग कशिश को हरिद्वार ले गया था। कशिश के घर से जाने के बाद उसकी मां ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कशिश को बरामद कर लिया था और 19 अक्तूबर को आरोपी को पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जेल में भी कशिश उससे मुलाकात करने जाती थी और उसके पक्ष में ही बयान देने की बात कही थी।
4 of 6
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि उस वक्त कशिश की उम्र 18 साल से कम थी। 21 दिसंबर 2025 को राहुल जमानत पर छूटने के बाद जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद भी दोनों के बीच मेलजोल जारी रहा। आरोपी ने खुद कबूला किया कि वह एक साल से अपने घर भी नहीं गया है।
उधर, पड़ोसियों ने बताया कि कशिश की कहीं और शादी तय हो चुकी थी, दो महीने बाद ही उसकी शादी होनी थी, जिसे लेकर आरोपी राहुल उस पर शादी के लिए दबाव भी बना रहा था। वहीं, मेडिकल अस्पताल में कशिश के रिश्तदारों ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी राहुल ने बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद भाभी उसके साथ रहने लगी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। मगर अब वह अपने घर नहीं जाता था। वह कशिश को अपने साथ रखना चाहता था। इन्कार पर उसने कशिश की चाकू मारकर हत्या कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X