सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Reports of cabinet expansion gain momentum, closed-door consultations fuel speculation; phone call with Sp

यूपी: प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की खबरों को लगे पंख, बंद कमरे की मंत्रणा ने बढ़ाए कयास; अध्यक्ष से फोन पर बात

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Apr 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Yogi Cabinet: यूपी कैबिनेट में होने वाले कैबिनेट विस्तर की खबरों को एक बार फिर से बल मिला है। राष्ट्रीय महामंत्री के दौरे के बाद यह कयास बढ़ गए हैं। 

UP: Reports of cabinet expansion gain momentum, closed-door consultations fuel speculation; phone call with Sp
पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ। प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

 भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के एक दिवसीय दौरे ने राजधानी की सियासी हलचल बढ़ा दी है और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। सोमवार को वे मंत्री दिनेश सिंह और पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आए थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक गोपनीय चर्चा की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से फोन पर भी मंत्रणा की और दिल्ली लौट गए।
Trending Videos


सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। तावड़े की यह संक्षिप्त यात्रा कई राजनीतिक संकेत छोड़ गई है। इससे पहले भी वे लखनऊ आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंप चुके हैं। दिल्ली में हाल ही में पार्टी नेतृत्व स्तर पर बैठकों में संगठन में बदलाव, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्डों में समायोजन पर मंथन हुआ था। माना जा रहा है कि तावड़े का यह दौरा अंतिम दौर की रणनीतिक चर्चा का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की जोनल स्तर की वक्ता कार्यशाला का आयोजन बक्शी का तालाब के एक कॉलेज में हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासित, समर्पित, परिश्रमी, निष्ठावान तथा वैचारिक रूप से दृढ़ कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। यह कार्यकर्ता निर्माण की सशक्त परंपरा है।

वहीं राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि सीखने की प्रवृत्ति ही हमें अपने कार्यक्षेत्र में दक्ष बनाती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण भाजपा की आत्मा, वैचारिक प्रतिबद्धता और कार्यकर्ता निर्माण की निरंतर चलने वाली साधना का अभिन्न अंग है। जनसंवाद कैसे करें, संगठनात्मक दायित्व कैसे निभाएं और मतभेदों के बीच भी मर्यादा कैसे बनी रहे, इन सभी गुणों का विकास प्रशिक्षण से ही संभव है। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र एवं अजय जामवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन एवं चुनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया।

 उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने विचार परिवार तथा बिहार के प्रदेश महामंत्री (संगठन) भीकूभाई डलसानिया ने संगठन की कार्य पद्धति पर प्रशिक्षण दिया। प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य ने देश के समक्ष चुनौतियां, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने भाजपा का इतिहास व विकास, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक वरूण झावेरी ने सोशल मीडिया आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय, भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला में यूपी, बिहार तथा उत्तराखंड के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों हेतु वक्ताओं के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed