बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां शादी से इनकार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका की गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। घायल अवस्था में मिले आरोपी को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
UP: शादी से इनकार पर प्रेमिका की गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या, फिर खुद को किया घायल, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में शादी से इनकार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका की गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी चाकू मार लिया। आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली थी युवती, कमरे में मिला खौफनाक दृश्य
जानकारी के अनुसार कांशीराम कॉलोनी निवासी जाकिर बस चालक हैं, जो मंगलवार को बस लेकर दिल्ली गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी शाहीन रिश्तेदारी में अंबाला गई थीं। घर पर उनकी 18 वर्षीय बेटी कशिश अकेली थी।
इसी दौरान राहुल नामक युवक घर पहुंच गया। शाम करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने घर से चीख-पुकार की आवाज सुनी। पड़ोसी अरमान ने बताया कि कशिश और राहुल कमरे के अंदर बंद थे। जब लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो राहुल ने कशिश की गर्दन पकड़ रखी थी और उसके गले से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कशिश को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी राहुल का इलाज जारी है।
तीन-चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पिछले तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि किसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी खुद भी घायल अवस्था में मिला है और पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार कराया जा रहा है।
एक साल पहले हरिद्वार ले गया था राहुल
मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपी राहुल 11 अक्टूबर 2025 को कशिश को अपने साथ हरिद्वार ले गया था। उस समय कशिश की मां ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने कशिश को बरामद कर लिया था और 19 अक्टूबर को राहुल को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया था। उस समय कशिश की उम्र 18 वर्ष से कम थी। बाद में 21 दिसंबर 2025 को राहुल जमानत पर जेल से बाहर आ गया था।
दो महीने बाद होने वाली थी युवती की शादी
पड़ोसियों के अनुसार कशिश की शादी कहीं और तय हो चुकी थी और करीब दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। इसी को लेकर आरोपी राहुल उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वहीं अस्पताल में मौजूद कशिश के रिश्तेदारों ने बताया कि राहुल पहले भी कई बार युवती को धमकी दे चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

कमेंट
कमेंट X