Bijnor: खेत जाते युवक पर गुलदार का हमला, झाड़ियों से निकलकर किया वार, बिजनौर के गांव में दहशत
बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के नसीर दीवाला गांव में खेत पर मजदूरी करने जा रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत पर मजदूरी करने जा रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
खेत जाते समय झाड़ियों से निकलकर किया हमला
जानकारी के अनुसार शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव नसीर दीवाला निवासी करण सिंह पुत्र ऋषिपाल बुधवार सुबह मजदूरी के लिए खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया।
अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया और शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: फैसले के खौफ या आस्था, जेल में तीन दिन से उपवास पर थी मुस्कान, सजा के डर से आरोपी पूछ रहे सवाल
गंभीर घायल युवक अस्पताल में भर्ती
हमले में घायल करण सिंह को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को शरीर पर गहरे घाव आए हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
गांव में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
घटना के बाद नसीर दीवाला गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे खेतों और जंगल के आसपास जाना खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X