{"_id":"69e84f70e5ee2901a20c0b81","slug":"accused-muskan-on-three-day-fast-in-jail-ahead-of-verdict-in-saurabh-murder-case-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीला ड्रम केस: फैसले का खौफ या आस्था, जेल में तीन दिन से उपवास पर मुस्कान, सजा के डर से आरोपी पूछ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीला ड्रम केस: फैसले का खौफ या आस्था, जेल में तीन दिन से उपवास पर मुस्कान, सजा के डर से आरोपी पूछ रहे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:18 AM IST
सार
Blue Drum Case Latest News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान पिछले तीन दिनों से जेल में उपवास पर है। जेल अधीक्षक के अनुसार आरोपी मुस्कान और साहिल सजा को लेकर चिंतित हैं और आगे केस लड़ने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कोर्ट में पेशी पर लाई गई मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान पिछले तीन दिनों से जेल में उपवास पर है। कोर्ट में पेशी की सूचना मिलने के बाद उसने अपने पूजा-पाठ का समय भी बढ़ा दिया।
जेल में आरोपियों को सता रहा सजा का डर
जेल प्रशासन के अनुसार हत्या के आरोप में बंद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अब सजा का डर सताने लगा है। दोनों ने जेल अधीक्षक से यह सवाल भी किया कि यदि कोर्ट से उनके खिलाफ फैसला आता है और सजा हो जाती है, तो आगे उनका केस कौन लड़ेगा?
Trending Videos
2 of 6
बच्ची के साथ पेशी पर आई मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
जेल अधीक्षक से पूछा-आगे केस कौन लड़ेगा
जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उनसे कानूनी प्रक्रिया को लेकर जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि सजा होने की स्थिति में आगे अपील कैसे होगी और केस कौन लड़ेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पेशी पर लाया गया साहिल।
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के पास हाईकोर्ट में जाने का विकल्प
जेल अधीक्षक ने नीला ड्रम केस के आरोपी साहिल और मुस्कान को बताया कि यदि वे उच्च न्यायालय में अपील करना चाहते हैं तो सरकार की ओर से उन्हें कानूनी सहायता और सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाएगा।
4 of 6
पुलिस सुरक्षा में बच्ची के साथ मुस्कान को लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने जेल में बढ़ाया पूजा-पाठ का समय
जेल प्रशासन के अनुसार मुस्कान नियमित रूप से पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन करती है। कोर्ट में पेशी की जानकारी मिलने के बाद उसने अपनी धार्मिक गतिविधियों का समय और बढ़ा दिया। इसी दौरान उसने तीन दिन से उपवास भी रखा।
विज्ञापन
5 of 6
पेशी पर आई मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
जेल में सब्जी उगा रहा साहिल
दूसरी ओर आरोपी साहिल जेल परिसर में सब्जी उगाने का काम करता है। आम तौर पर दोनों की मुलाकात नहीं होती, लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली पेशी के दौरान वे एक-दूसरे को देख पाते हैं। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों एकसाथ लाए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X