{"_id":"69e7b1093e233288650e77ad","slug":"construction-of-sports-stadium-in-kholi-will-start-by-the-end-of-the-year-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-124197-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खोली में खेल स्टेडियम का निर्माण वर्ष अंत तक होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खोली में खेल स्टेडियम का निर्माण वर्ष अंत तक होगा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। लंबे इंतजार के बाद खोली में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है। खेल विभाग ने खिलाड़ियों को यह जानकारी दी है।
यह स्टेडियम मुख्यमंत्री की घोषणा का हिस्सा है जिसके लिए 3.67 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है। इसमें 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रेक, ताइक्वांडो भवन, आवासीय भवन, बॉक्सिंग रिंग, प्रशिक्षण शिविर और कार्यालय का निर्माण प्रस्तावित है।
स्टेडियम के लिए वन पंचायत और परिवर्तन मंत्रालय क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से भूमि स्वीकृत हो चुकी है। सात कास्तकारों ने अपनी 0.48 हेक्टेयर भूमि निशुल्क हस्तांतरित की है। विभाग ने नई सर्वे के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा है, अब बजट आवंटन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट
खोली में बनने वाला यह स्टेडियम खेल नीति का अहम हिस्सा है। विभाग से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो आगामी अक्तूबर या नवंबर में स्टेडियम का काम शुरू हो जाएगा।
-गुंजन बाला, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी, बागेश्वर

कमेंट
कमेंट X