सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Traffic police arrest 151 drivers in two hours in Raipur

रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर बड़ा एक्शन: यातायात पुलिस ने दो घंटे में 151 वाहन चालक पकड़े

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 20 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया। 18 अप्रैल की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर दो घंटे के भीतर 151 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
 

Traffic police arrest 151 drivers in two hours in Raipur
रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया। 18 अप्रैल की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर दो घंटे के भीतर 151 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Trending Videos


इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई रात 11 बजे से 1 बजे के बीच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नशे में वाहन चलाने वाले पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 2456 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक हैं।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाएं। जरूरत पड़ने पर कैब या अन्य सुरक्षित साधनों का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed