{"_id":"64b66b3decebddf2ed0d204b","slug":"two-parties-fight-over-breaking-speed-breaker-in-bemetara-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में बलवा: स्पीड ब्रेकर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में बलवा: स्पीड ब्रेकर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल
Tue, 18 Jul 2023 04:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jul 2023 04:16 PM IST
सार
सीसी रोड पर बने स्पीड ब्रेकर को तोड़ने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों का अस्पातल में इलाज चल रहा है। वहीं, शिकायत के बाद कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना नांदघाट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिला स्थित नांदघाट थाना क्षेत्र के कातलबोड़ गांव में सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी, सब्बल व लोहे से बने कृषि औजार से हमला कर दिया। इससे एक पक्ष का एक व्यक्ति व दूसरे पक्ष के चार व्यक्ति घायल हो गए। चारों को नवागढ़ अस्पताल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सोमवार शाम को रायपुर रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कातलबोड़ गांव में कुछ लोग सीसी रोड पर बने स्पीड ब्रेकर को तोड़ने पहुंच गए। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। मना करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी व सब्बल से वार कर घायल कर दिया। घायलों में रविंद्र कुर्रे, तोकेश्वर कुर्रे, मधु कुर्रे और राजकुमार शामिल हैं। सभी घायल एक ही परिवार के हैं, जिन्हें पहले 108 वाहन से इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से देवेन्द्र बारले ने तोकेश्वर कुर्रे और रविन्द्र कुर्रे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
देवेन्द्र बारले ने दोनों पर आरोप लगाया है कि जब वह सड़क पर बने अधिक ऊंचाई वाला ब्रेकर तोड़ रहा था, तभी आरोपियों ने लाठी व डंडों से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के आवेदन पर महेन्द्र बारले, रेखालाल बारले, देवेन्द्र बारले, नंदलाल बारले, योगेन्द्र बारले के खिलाफ बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।