{"_id":"64d5ffb3a04749ec5e005a12","slug":"villagers-protested-during-public-hearing-of-steel-plant-in-bemetara-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara : स्टील प्लांट की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने किया विरोध, मौके पर पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara : स्टील प्लांट की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने किया विरोध, मौके पर पुलिस बल तैनात
Fri, 11 Aug 2023 03:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Aug 2023 03:00 PM IST
सार
बेमेतरा में प्रस्तावित स्टील प्लांट को लेकर जनसुनवाई की गई। हुई। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने जमकर इसका विरोध किया। सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवागढ़ ब्लॉक के झिरिया बिटकुली गांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट को लेकर शुक्रवार को जनसुनवाई रखी गई। यह जनसुनवाई दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने जमकर इसका विरोध किया। क्षेत्र के लेागों द्वारा इस प्लांट का शुरू से विरोध किया जा रहा है। क्षेत्र के 18 पंचायत के किसानों ने प्लांट स्थापना के विरोध में पत्र लिखे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित प्लांट स्थल के आसपास लगभग 300 एकड़ भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया है, जो प्लांट बनने से प्रभावित होगा। भूमि पर 3 एकड़ जमीन में नाला बह रहा है, यदि नाले की दिशा बदल गई तो लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि सिंचाई से वंचित हो जाएगी। प्रस्तावित प्लांट के क्षेत्र में लगभग 10 किसानों की जमीन है, प्लांट बनने से यह किसान खेती करने से वंचित हो जाएंगे। वहीं, जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के लोगों को इस जनसुनवाई में शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखने की अपील की गई। जनसुनवाई के पहले मंगलवार को डीएसपी कौशल्या साहू, तहसीलदार परमानंद बंजारे, नायब तहसीलदार जयंत पटले द्वारा ग्रामीणों की बैठक ली गई थी। उपस्थित ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि जनसुनवाई के दिन ग्रामीण अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। ग्रामीणों को समझाया जा रहा है कि जनसुनवाई में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता है। यह केवल एक प्रारंभिक प्रक्रिया है। अंतिम निर्णय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा लिया जाता है।
विज्ञापन