Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather conditions in Chhattisgarh today 23 November

आज रायपुर में बारिश होगी या नहीं?: प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा होने के संकेत; गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Mon, 23 Nov 2026 09:29 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 09:29 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में रविवार को एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 .9 डिग्री सेल्सियस जगदपुर में दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
Weather conditions in Chhattisgarh today 23 November
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सोमवार को कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी 24 घंटे  में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। 
विज्ञापन



कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में रविवार को एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 .9 डिग्री सेल्सियस जगदपुर में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

 

जानें रायपुर के मौसम का हाल?
23 नवंबर को रायपुर में बादल छाये रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय  
उत्तर-पूवी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र उसी जगह पर मौजूद है। इससे जुडा चक्रवाती पररसांचरण समुद्र तल से 3.1 km की ऊंचाई तक फैला हुआ है।  


देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।  



बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में) 
दुलदुला - 3, पत्थलगाांव - 3, बागभरा - 1, वाड्रफनगर - 1, भैयाथान - 1, जशपुरनगर - 1, रामानुजगांज - 1 । 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed