फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women flee with newborn after knocking pregnant woman unconscious; police form three teams

छत्तीसगढ़: प्रसूता को अचेत कर नवजात ले भागीं महिलाएं, पुलिस ने बनाईं तीन टीमें

Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
सार

जेवरा एस गांव में नवजात शिशु को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो अज्ञात महिलाओं ने प्रसूता को पेट दर्द ठीक करने का झांसा देकर संदिग्ध पदार्थ पिलाया, जिसके बाद वह अचेत हो गई। होश में आने पर नवजात गायब था।

विज्ञापन
Women flee with newborn after knocking pregnant woman unconscious; police form three teams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में संबलपुर चौकी अंतर्गत ग्राम जेवरा एस में एक प्रसूता को झांसा देकर संदिग्ध नशीली दवा पिलाने और प्रसव के बाद नवजात शिशु को लेकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने मामले की जांच के लिए तीन विशेष जांच टीमों का गठन किया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता की सास मूरतिया बाई के अनुसार यह घटना 3 अक्तूबर की दोपहर करीब 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच हुई। उस समय घर में पीड़िता के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। पति मवेशी चराने बाहर गया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य लोग एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। इसी दौरान गर्भवती महिला के पेट में तेज दर्द उठा। दर्द से कराहती महिला की आवाज सुनकर मुख्य दरवाजे पर लाल कपड़े पहने एक अज्ञात महिला पहुंची। उसने मदद करने का झांसा दिया और एक अन्य महिला को बुला लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने पेट दर्द ठीक करने के नाम पर गिलास में कोई संदिग्ध पदार्थ घोलकर पीड़िता को पिला दिया, जिससे वह तुरंत अचेत हो गई।
विज्ञापन


होश आने पर गायब था शिशु
नशीली दवा के प्रभाव से जब पीड़िता को कुछ समय बाद होश आया, तो उसके पास नवजात शिशु मौजूद नहीं था और कपड़ों पर खून के निशान थे। अज्ञात महिलाएं प्रसव कराने के बाद नवजात शिशु को अपने साथ लेकर चंपत हो चुकी थीं। परिवार के सदस्यों के घर लौटने पर महिला की बिगड़ी हालत देखकर उसे तुरंत डॉक्टरी जांच और सोनोग्राफी के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही संबलपुर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध महिलाओं की पहचान में जुटी पुलिस
एसडीओपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के गांवों, आवागमन के संभावित रास्तों और संदिग्ध महिलाओं की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों का परीक्षण भी किया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि यह वारदात पूर्व नियोजित थी अथवा परिस्थितियों का लाभ उठाकर अंजाम दी गई है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed