{"_id":"64de22351be4300f2c0e55a9","slug":"young-man-misdeed-minor-girl-by-filling-her-with-vermilion-in-bemetara-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन की शादी: नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भरकर युवक ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया था आंध्रप्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन की शादी: नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भरकर युवक ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया था आंध्रप्रदेश
Thu, 17 Aug 2023 07:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:06 PM IST
सार
बेमेतरा में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी युवक ने जबरन शादी कर बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नांदघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इलसे बाद युवक ने बालिका की मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद गुरुवार को आरोपी युवक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नांदघाट थाना प्रभारी जगदीश सिदार ने बताया कि नाबालिग लड़की के भाई ने 31 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। भाई ने आवेदन में बताया कि उसकी बहन 31 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल की छूट्टी होने के बाद वह घर वापस नहीं आई। इस मामले में पुलिस की जांच शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश ऊर्फ परदेशी चंदेल पिता सुखनंदन चंदेल (21) के कब्जे से पुलीवेंडेला जिला वयासर-कडप्पा (आंध्रप्रदेश) से नाबालिग को बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी ओम प्रकाश किशोरी को प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। साथ ही मांग में सिंदूर भरकर दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गुरुवार को आरोपी को जिला कोर्ट बेमेतरा में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन